चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की परेड का अवलोकन कर प्रभारी आरटीसी को सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन का भ्रमण किया। परिवहन शाखा,
![]() |
निरीक्षण करते एसपी। |
यूपी 112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, आवासीय परिसर, भोजनालय, बैरिक, स्टोर, क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस धर्मराज यादव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment