चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जल शक्ति मंत्री के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे तक जानकारी जुटाने के बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि अब इससे किसानों को भी सिंचाई का पानी मिलेगा।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे शुक्रवार ने मानिकपुर के बरदहा बांध के गेटो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरदहा मुख्य नहर जो 11 किमी पूर्ण निर्मित नही है। इस नहर का जल्द सर्वे
![]() |
निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के अधिकारी। |
कराकर जल्द किसानों को पानी मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बरदहा बांध के अतिरिक्त बराह माफी टैंक व छेरिहा बंधी का भी निरीक्षण किया। बरदहा बांध का निर्माण वर्ष 1980 में हुआ। बांध की स्टोरेज क्षमता 7.46 मिलियन घन मीटर है और कुल 1755 हेक्टेयर सींच प्रस्तावित है। जिससे लगभग एक दर्जन गांव के किसानों को पानी मुहैया कराया जाएगा। 35 क्यूसेक की मुख्य नहर जो 11 किमी की है जिससे बारामाफी टैंक तथा जरेरा टैंक भी बरदहा के बचे शेष पानी से भरा जाएगा। बरदहा बांध से परसीन माइनर जो 4.50 किमी और करो माइनर 1.60 किमी सहित कुल 17 किमी नहर से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बरदहा मुख्य नहर की शेष खुदाई भी जल्द कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता गुरु प्रसाद, जेई जय प्रकाश, जेई नरेंद्र कुमार व तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment