प्रदीप महामंत्री व मो. आरिफ बने कोषाध्यक्ष
फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति पर मंगलवार को पथ विक्रेता संगठन का गठन करके मो. शमीम को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। प्रदीप को जहां महामंत्री व मो. आरिफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
![]() |
नवमनोनीत कमेटी का माला पहनाकर स्वागत करते व्यापारी। |
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि पथ विक्रेता संगठन का गठन कर दिया गया है। जिसमें मो. शमीम अध्यक्ष, प्रदीप कुमार महामंत्री, मो. आरिफ कोषाध्यक्ष, मो. सलीम प्रवक्ता, जफर मीडिया प्रभारी, अर्जुन उपाध्यक्ष, इरफान व कपिल दूबे मंत्री तथा सर्वेश व आमिर को संगठन मंत्री शामिल हैं। शीघ्र ही संगठन को विस्तारित किया जाएगा। पथ विक्रेताओ की समस्याओं के निराकरण हेतु कल (आज) जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर निराकरण की मांग की जायेगी। कहा कि सूक्ष्म पथ विक्रेता अपना छोटा सा व्यापार फुटपाथ पर करके अपना व परिवार का जीवन यापन करता है। जिसमे उसे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल पथ विक्रेताओं की समस्याओं के निराकरण का पूर्ण प्रयास करेगा। पथ विक्रेताओं को संगठित करेगा। शीघ्र ही पथ विक्रेताओ की सूची व्यापार मंडल आवंटित करके जिलाधिकारी को देकर पथ आवंटन की मांग करेगा। पथ विक्रेता अपनी सूची व्यापार मंडल को शीघ्र उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष मनोज साहू के अलावा पथ विक्रेता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment