चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भगवान कामतानाथ की तलहटी ग्राम पंचायत बिहारा में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीमद्भागवत कथा स्व. शांति देवी मिश्रा की स्मृति में प्रारंभ हुई।
कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
सात दिवसीय कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कथा व्यास भागवत रत्न आचार्य नवलेश दीक्षित ने विधिविधान के साथ वेदी पूजन किया। तत्पश्चात बिहारा से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल पीतांबरधारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा बिहारा निज निवास से मुख्य मार्गों से होते हुए वापस घर पर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य नवलेश दीक्षित ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे ही सौभाग्य से मिलता है। इस मौके पर कथा आयोजक राम स्वयंवर मिश्रा, राम नरेश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, प्रेमचंद पांडेय, रजनीश तिवारी, रामबाबू मिश्रा, मुन्ना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment