चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक के मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी के निर्देशन पर थाना पुलिस ने चार अंतर्राज्यीय गांजा तश्करो को 35 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अतिल शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय के मार्गदर्शन पर प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने टीम के साथ चार अंतर्राज्यीय गांजा तश्करों को 34 किलो 165 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर
![]() |
जानकारी देते एसपी। |
की सूचना पर दरोगा शैलेन्द्र कुमार सिंह बस स्टैन्ड से एक-एक बैग के साथ चार लोगों को पकड़ा। बैग खोलकर देखा तो उसमें गांजा मिला। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख 40 हजार आंकी गई है। जिनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। बताया कि यह गांजा मप्र के कटनी से लाकर अतर्रा लेकर जाने की फिराक में थे। पकड़े गए तश्कर गड़ाव बिसंडा बांदा का दीपक रैकवार पुत्र कमलेश, देवीशरण विश्वकर्मा पुत्र सुंदरलाल, विजय विश्वकर्मा पुत्र अवधेश, लवलेश कुमार पुत्र शिवपूजन वर्मा हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिपाही संतोष कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, वसीम खा रहे।
गांजा संग जिला बदर को दबोचा
चित्रकूट। मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ जिला बदर अंकित गुर्जर उर्फ चिकवा पुत्र अशोक गुर्जर निवासी आर्य नगर को दो किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
No comments:
Post a Comment