पुलिस और प्रशासन शासनादेश के बावजूद नहीं कर रहा कार्रवाई
नरैनी, के एस दुबे । अवैध टैक्सी, टेंपो और आटो ने मुख्य चौराहे पर कब्जा कर लिया है। शासनादेश के बाद भी स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा इन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे अनावश्यक जाम लगता है और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
![]() |
मुख्य चौराहे पर इस तरह खड़े रहते हैं आटो और डग्गामार वाहन |
कस्बे के मुख्य चौक पर सड़क पर कई परतों में अवैध टैक्सियां और आटो खड़े रहते हैं। इन डग्गामार वाहनों द्वारा जहां एक ओर जाम और आवागमन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं, वहीं संभावित दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। कई माफिया इनसे नंबर लगाने के बहाने धन उगाही भी करते हैं जिससे सवारियों को अधिक किराया देना पड़ता है। मुख्य चौक से पन्ना, सतना चित्रकूट और बांदा मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इन अवैध वाहनों के संचालक कई बार मारपीट और झगड़ा कर शांति भंग करते भी देखे गए हैं। ऐसे अवैध वाहनों पर रोक लगाने तथा अवैध स्टैंड संचालकों पर रोकथाम व विधिक कार्यवाही करने के लिए अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कस्बा में इसका कोई असर दिखाई नही दे रहा है।
No comments:
Post a Comment