महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति किया गया सचेत
फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । सीओ सदर के नेतृत्व में फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज में नुक्कड़ नाटक एवं रंगमंच के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद में
![]() |
पाठशाला को संबोधित करते सीओ सिटी राकेश |
एसपी के निर्देशन में जनपद में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। मंगलवार को फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज की प्राचार्य व शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों एवं रंगमंच के माध्यम से छात्राओं को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी, साथ ही उन्हे विभिन्न हेल्पालाइन नम्बरों जैसे डायल-112, वीमेन पावर लाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इनका उपयोग करने के बारे में भी सीख दी गई। इस दौरान प्रश्न प्रहर का भी आयोजन किया गया।
No comments:
Post a Comment