देवेश प्रताप सिंह राठौर
(वरिष्ठ पत्रकार).
........भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के बड़े हिस्से में जारी लू के प्रकोप में अगले पांच दिनों में और वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया, जबकि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की बात कही। उत्तर प्रदेश के बहुत से 45 एवं 44 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है 45 डिग्री तापमान में पहुंच चुके हैं,दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्से फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस अप्रैल में गर्मी का रिकॉर्ड टूट जाएगा, जबकि कई जगह ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, कई जगह पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी, के मुताबिक,देश की राजधानी दिल्ली को भी भीषण लू चलने और अधिकतम
तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने या ऊपर चढ़ने का अनुमान बताया हैlउत्तर प्रदेश के झांसी में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह तापमान पूरे देश में सबसे अधिक दूसरा तापमान की श्रेणी में रहा , उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। लखनऊ और आस-पास के जिलों में भी मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है। बुंदेलखंड के जनपद झांसी अन्य जनपदों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा हैl आज 30 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया गर्मी प्रचंड रूप से राजस्थान में आज का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर लगभग रिकॉर्ड किया गया उत्तर प्रदेश सरकार और देश के अन्य राज्यों की सरकारों को चाहिए प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्राइवेट और सरकारी अर्थ सरकारी विभागों को समय कार्य करने में समय की बदलाव की जरूरत हैl
No comments:
Post a Comment