अखिल भारतीय सविता सेन महासभा ने मनाया जन्म दिन
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय सविता सेन महासभा के मंडलीय अध्यक्ष शिवम सविता की अगुवाई में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
![]() |
मरीजों को फलों का वितरण करते महासभा पदाधिकारीगण |
सविता सेन महासभा के पदाधिकारियों ने सेन महाराज का जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया। इसके बाद जिला अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को फलों का वितरण किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। पदाधिकारियों ने संत सेन महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। इस दौरान समाजसेवी नवीन प्रकाश गुप्ता नीतू बोड़े, विकास सविता, शिवा सेन, मनोज सविता, सुरेश सविता, अजय त्रिपाठी, अश्वनी कुमार सविता आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment