चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरूआत शनिवार की सुबह से हो गई। पहले दिन श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंच कर मां अम्बे की विधिविधान से पूजापाठ कर जलाभिषेक किया। घरों में भी कलश स्थापना कर नौ दिनों का व्रत महिलाओं ने शुरू किया। धर्मनगरी में भी नवरात्रि पर्व शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। हर स्थान पर कोरेना के दो साल बाद पूरी तरह से खुले मंदिरों में
![]() |
झारखंडी माता की पूजा करते देवी भक्त। |
सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी। जलाभिषेक से लेकर शाम को पूजन के लिए लंबी लाइन लगी रही। हर जगह जयमाता की गूंज रही। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में तांता लगा रहा। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यालय के पुरानी बाजार, शंकर बाजार के काली देवी के मंदिर में अधिक भीड़ देखी गई। इसी तरह से तरौंहा स्थित झारखंडी माता मंदिर के अलावा राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप सहित अन्य स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में भक्त पहुंचकर मां अम्बे के दर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधिकारी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मिले। हर मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment