चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। महर्षि बाल्मीकि सेक्टर के संयोजक डा. रामनारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में गायत्री शक्तिपीठ टीम की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान निर्णय लिया कि उप्र प्रशासन की ओर से नगर पालिका के कर्मचारी व गायत्री परिवार दीप प्रज्ज्वलन करेंगें। जिसकी सभी को जिम्मेदारी सौपी गई। बताया कि रामनवमी के दिन सायं सात बजे सामूहिक पांच लाख दीप जलेंगे। सम्पूर्ण चित्रकूट के पर्यटक तीर्थ स्थलो को छह सेक्टर में बाटा गया है। दूसर
![]() |
बैठक में जानकारी देते सेक्टर संयोजक। |
सेक्टर का नाम महर्षि बाल्मीकि सेक्टर है। इस मौके पर जिला संघ चालक श्यामसुन्दर मिश्र, जिला प्रचारक पुनीत, जिला व्यबस्था प्रमुख अतुल सिंह, डा. आईपी त्रिपाठी, सीएमओ विशाल सिंह, यूसी तिवारी, विपिन विराट महराज, जगदीश गौतम, प्रभात सिंह, काशी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment