भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया
फतेहपुर, शमशाद खान । रविवार को नवमी होने के चलते चैत्र नवरात्र का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर दुर्गा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कन्याओं समेत भक्तों को पंक्ति में बैठाकर भंडारे का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद ग्रहण कर सभी ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
![]() |
दुर्गा मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। |
बताते चलें कि चैत्र नवरात्र में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना प्रतिदिन की जाती है। मंदिरों में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन भी गाए गए। आज नवमी के चलते नवरात्र पर्व का समापन हो गया। समापन के अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही आयोजक मंडल के लोग व्यवस्थाओं में लगे रहे। दोपहर के समय भंडारा शुरू हुआ तो बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक भक्तों व कन्याओं को पंक्ति में बैठाकर प्रसाद दिया गया। प्रसाद ग्रहण कर सभी ने पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके अलावा कई घरों में भी भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें कन्याओं को भोज कराया गया। शहर के कई स्थानों पर स्टाल लगाकर लोगों के बीच शर्बत, पूड़ी सब्जी का भंडारा वितरित किया गया। कुल मिलाकर पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।
No comments:
Post a Comment