मां मंदाकिनी मे डुबकी लगा मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक कर कामतानाथ में टेका मत्था
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। चैत्र मास की अमावस्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद कामतानाथ में मत्था टेक कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस व प्रशासनिक अमला तैनात रहा।
शुक्रवार को चैत्र मास की अमावस्या पर दूरदराज क्षेत्र से आए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी तट पर स्नान करने के बाद मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा की। इसके बाद कामतानाथ मंदिर में मत्था टेक कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। तेज धूप भी आस्थावानों की आस्था नहीं डिगा सकी। जय श्रीराम, जय कामतानाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। चैत्र मास होने के चलते फसलो की कटाई मडाई में जुटे है। फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने की मन्नते मांगी। सती अनुसुइया, स्फटिक शिला, प्रमोद वन, जानकीकुंड, हनुमानधारा, लक्ष्मण पहाड़ी, गुप्त गोदावरी आदि स्थलों में श्रद्धालु उमड़े। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन तैनात रहा।
रामघाट पर उमड़े आस्थावान।
डाग स्क्वायड टीम ने की जांच
चित्रकूट। चैत्र मास अमावस्या मेला’ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल’ के निर्देशों के तहत क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय के पर्यवेक्षण व प्रभारी एलआईयू शिव सागर तिवारी के नेतृत्व में बांदा की जांच टीम व डाग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने बस स्टैण्ड कर्वी, रेलवे स्टेशन कर्वी, रामघाट, परिक्रमा मार्ग में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की सघन चेकिंग की है।
आज से चैत्र नवदुर्गा प्रारंभ
चित्रकूट। चैत्र नवदुर्गा प्रतिपदा आज शनिवार से प्रारंभ होने के चलते देवी मंदिरों की साजसज्जा की गई है। लोगों ने घरों में नौ दिन तक व्रत व पूजन के इंतजाम किए हैं। सवेरे से सिद्धपीठ देवी मंदिरों में जल स्नान कराने को देवी भक्त पहुंचेंगें। जवारा व कलश स्थापना की तैयारियां साधकों ने पूर्ण कर ली है। मुख्यालय के पुरानी बाजार में पेशवा कालीन काली देवी मंदिर, शंकर बाजार स्थित काली माता मंदिर, तरौंहा मे झारखंड़ी माता, बंधोइन देवी मंदिर, लालापुर की असावर माता सहित विभिन्न देवी स्थानों में नौ दिनों तक आदिशक्ति की पूजा अर्चना व साधना चलेगी।
मंदिर-मस्जिदो की देखी व्यवस्थाएं
राजापुर (चित्रकूट)। चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ होने से पहले देवी मन्दिरों की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए उप जिलाधिकारी प्रमोद झां ने कस्बे की कुलदेवी के रूप में प्रसिद्ध जालपा देवी मन्दिर की व्यवस्थाएं देखी। इस्लाम धर्म के पवित्र महीना रमजान को देखते हुए मस्जिदों के आसपास भी सफाई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड नंबर नौ में जलभराव, टूटी नालियों के प्रबंध को अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिए है।
No comments:
Post a Comment