चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। श्रीराम नवमी पर्व दीप उत्सव के पावन उपलक्ष में गुरुवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बैठक कर विचार विमर्श किया। दीपोत्सव को भव्य मनाने, सफाई दुरुस्त रखने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सामंजस्य बनाकर रामनवमी मनाएं। दोनों प्रांतों में किसी प्रकार का विरोधाभास न हो। एकरूपता रहे। डीएम ने कहा कोई भी दुकानदार थर्माकोल प्लास्टिक का दोना पत्तल अपनी दुकानों में बिक्री न करें। मठ मंदिरों के संत महंत भी भक्तों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। दीप जलाकर भगवान के चरणों में अर्पण दर्पण समर्पण करेंगे। कहा कि सफाई अभियान को सरकारी रूप से हटकर जन आंदोलन का रूप देने की
![]() |
बैठक में चर्चा करते डीएम। |
जरूरत है। स्थानीय लोगों ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में बिगड़ी लाइट, पेयजल व्यवस्था आदि समस्याएं भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर उन्होंने जल संस्थान और अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, राकेश केसरवानी, महासचिव शंकर यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, बिराट महाराज, गया प्रसाद द्विवेदी, श्रीराम प्रपन्नाचार्य, धर्मदास महाराज, महेंद्र शास्त्री, कथा व्यास सुरेश केसरवानी, लखनलाल केसरवानी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment