बबेरु/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर अन्य राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया। और उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया और उनके विचारों को एक दूसरे पर साझा किया।
बबेरू कस्बे के मरका तिराहा अंबेडकर पार्क पर आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी पहुंचकर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया, वही भारतीय संविधान के रचयिता एवं समाज में समानता लाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी में प्रकाश डाला और उनके बताए हुए रास्ते व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से रहे पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा भाजपा प्रत्यासी अजय सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, सुधीर कुशवाहा, राजा दीक्षित, सुनीता भारतीय, प्रीति चित्रांशी सहित भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के समय मौजूद रहे।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बबेरू के नवनिर्वाचित सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में मरका तिराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया वही कहा कि बाबासाहेब के जीवन और संघर्ष तथा समता मूलक समाज की स्थापना व संविधान निर्माण जैसे कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहां के कुछ लोग बाबासाहेब के संविधान को कुचलने का काम कर रहे हैं, ऐसा हम हरगिज नहीं होने देंगे संविधान की रक्षा का संकल्प सभी को दिलाने का काम किया हैं,इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, छेदीलाल गुप्ता, रामफल त्यागी, अखिलेश पाल, के के महंत, जगन्नाथ गुप्ता, ज्ञान सिंह, राजा यादव, जयकरण श्रीवास, दयाराम वर्मा, संजू वर्मा,अतुल यादव, राजेंद्र अवस्थी, गुलाम खान मौजूद रहे।वहीं अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास पहुंचकर पुष्प वर्षा किया, और उनके चरित्र और व्यक्तित्व पर चर्चा किया। और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प किया।
वही बबेरू कस्बे पर दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर धूमधाम से डीजे पर बाइक रैली निकाली गई है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बाइक रैली पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक, कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार,एवं पुलिस बल बाइक रैली के आगे पीछे मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment