शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा
फतेहपुर, शमशाद खान । रामनवमी का पर्व कल समूचे जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं। शहर के कोने-कोने में भगवा पतंगी व झंडे लगाए जा रहे हैं। जिससे शहर का कोना-कोना भगवामय हो गया है। रविवार को शहर के विभिन्न मार्गों से भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
![]() |
शहर में भगवा पतंगी लगाते बजरंग दल के कार्यकर्ता। |
विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से राम उत्सव के कार्यक्रम नहीं हुए। अब प्रभु की कृपा हुई है। मंदिर निर्माण के साथ राम उत्सव के कार्यक्रम का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सभी बजरंगदल के कार्यकर्ता घर-घर पत्रक के माध्यम से सूचना देकर रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा में आने का आहवान कर रहे हैं। सभी राम भक्त अपने घरों में घी के दीपक जलाएंगे। दीपावली की तरह अपने-अपने घरों को सजाए जाने का भी आहवान किया। श्री पांडेय ने कहा कि जब राम उत्सव और राम मंदिर एक साथ मनाया जा रहा है जिसमे सम्पूर्ण नगर से झाकिया रामलीला मैदान में एकत्र होगी फिर ज्वालागंज होते हुए बाकरगंज चौगलिया चौक चौराहे होते हुए शीतला माता मंदिर में समापन होगा। राम नवमी आयोजक समिति के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने सभी राम भक्तों से शोभा यात्रा में आने की अपील की। जिसमें शानू सिंह, मिंटू सोनी, आनंद तिवारी, रुद्र कश्यप, रवि आदि रहे।
No comments:
Post a Comment