चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में महर्षि कश्यप और निषादराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपाईयों ने चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। गोष्टी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने निषादराज ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अनेक प्रयास किए थे। आज महंगाई, बेरोजगारी बेकाबू हो चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री का इस पर कोई ध्यान नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बाढ़ आ गई है। जिससे आम जनता दुखी और निराश है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने महर्षि कश्यप और निषादराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश की आवाम ने समाजवादी पार्टी को सड़क और सदन
![]() |
जयंती मनाते सपाई। |
में संघर्ष करने का जनादेश दिया है। समाजवादी लोग विपक्ष में रहकर जनता के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकासवादी, समाजवादी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम लगातार करते रहेंगे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम कश्यप, सपा जिला उपाध्यक्ष मो गुलाब खां, जिला प्रवक्ता सुभाष पटेल, जिला सचिव राधेश्याम निषाद, उर्मिला निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान राम प्रसाद वर्मा, मो रेहान, रजनीश जोशी, आलोक सिंह चौहान, राममूरत यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment