ग्राम प्रधान ने मनाया राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस
नरैनी, के एस दुबे । ग्राम प्रधान ने मनाया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि मंडल और उपजिलाधिकारी ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर तालाब की खुदाई का शुभारंभ किया। क्षेत्र के पिपरहरी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान चंदा देवी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को जल है तो कल है, को समर्पित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव में सूखे पड़े तालाब में भूमि पूजन कर मनरेगा मजदूरों द्वारा तालाब की गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने जल संरक्षण के महत्व के बारे में
![]() |
तालाब खुदाई का भूमि पूजन करते प्रधान व ग्रामीण |
ग्रामवासियों को जानकारी दी तथा ग्रामवासियों की समस्याएं सुनकर निवारण के लिए सुझाव दिये। विधायक प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक करते हुऐ पात्रों को लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पाण्डेय, कुलदीप त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान चंदा देवी, चंद्रपाल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी विंदेश्वरी सिंह पटेल, तकनीकी सहायक अशोक कुमार सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment