कम्पोजिट विद्यालय के रसोईघर में गैस सिलेंडर से लगी थी आग
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कम्पोजिट विद्यालय के रसोईघर में अचानक गैस सिलेंडर से लगी आग से अफरा तफरी मच गई। प्रधानाचार्य व शिक्षक ने कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान शिक्षक झुलस गए। शिक्षक के साहस के चलते समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। झुलसे शिक्षक को अस्पताल में चिकित्सा दी गई है।
झुलसे शिक्षक।
ये घटना कर्वी ब्लाक के सपहा कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार को सुबह लगभग साए़े दस बजे हुआ। बताया गया कि विद्यालय के रसोईघर में रसोइया शकुन्तला, ज्ञान देवी, पुष्पा समेत छह लोग मध्यान्ह भोजन पका रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। यह देख रसोइयों ने चीखपुकार लगाई। आवाज सुन प्रधानाचार्य अतुल सिंह, सहायक शिक्षक विजय कुमार अवस्थी रसोईघर की ओर दौड़े। सहायक शिक्षक ने देखा कि सिलेंडर में आग धधक रही है। जिसे बुझाने में जुट गए, किन्तु आग की लपटे विकराल रूप धारण ले लिया था। इस पर शिक्षक ने सिलेंडर को किचेन से बाहर की ओर निकाला। इस दौरान वह हाथ व सिर में झुलस गए, किन्तु हिम्मत का परिचय देते हुए बालू किट, गीले बोरे सिलेंडर में डालकर आग बुझाने में कामयाब रहे। यह देख मौजूद प्रधानाचार्य, रसोइयां, छात्र समेत ग्रामीणों ने शिक्षक की बहादुरी की प्रशंसा की। जिला अस्पताल में झुलसे शिक्षक को चिकित्सा दी गई है।
No comments:
Post a Comment