नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक
गंगा समग्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
खागा/फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश मुख्यालय में आगामी 16 व 17 अप्रैल को होने वाले गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजयराज ने स्थानीय पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दीं। उन्होंने कहा कि जनपद से अधिक से अधिक संख्या में विचार धारा से जुड़े लोग आयोजन में शामिल हों।
![]() |
क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजयराज का स्वागत करते पदाधिकारी। |
क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि दिनों दिन संगठन मजबूत हो रहा है। प्रयागराज में विगत वर्ष हुए आयोजन में आठ राज्यों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस बार चौदह राज्यों से कार्यकर्ता आएंगे। जो अपेक्षित रहेगा, वही उपस्थित रहेगा का मूल मंत्र देते हुए उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों को सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा में समाने वाली सभी नदियां गंगा हैं। संगठन की जिम्मेदारी है कि सभी नदियों गंगा, यमुना, केन, पांडु, काली आदि की स्वच्छता पर पूरा ध्यान दिया जाए। आयोजन के बारे में क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी 16 व 15 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय आयोजन में समापन वाले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जो भी विषय आएंगे, उनका निस्तारण होगा। गंगा समग्र का राष्ट्रीय स्वरूप क्या है, यह जानने का मौका मिलेगा। इसलिए अधिक से अधिक लोग वहां पहुंचे। बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णस्वरूप, राम अभिलाष, गंगा समग्र जिला संरक्षण शिवचंद्र शुक्ला, जिला संयोजक प्रवीण पांडेय, नगर संयोजक अमिताभ शुक्ला, धर्मेंद्र, जिला सह संयोजक अनुपम, अभिषेक सिंह, प्रशांत, अक्षय त्रिपाठी, धीरज मोदनवाल, अमित प्रजापित, विजय त्रिपाठी, रामप्रसाद, देव त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, अजय सिंह आदि रहे।
No comments:
Post a Comment