आज ही के दिन ब्रम्हा जी ने सृष्टि रचना प्रारंभ की थी
बबेरू, के एस दुबे । भारतीय नव वर्ष के आगमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर में आहूत हुआ। सर्वप्रथम सर संघ चालक प्रणाम हुआ। उसके बाद भगवाध्वज लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संजय जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि आज के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की। आज के दिन ही भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की।
![]() |
कार्यक्रम में शामिल संघ के सदस्य व अन्य |
कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। क्योंकि इसी दिन संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार का जन्म दिवस भी है। संघ अपने छः उत्सव में वर्ष प्रतिपदा के उत्सव को मनाता है। डा. हेडगेवार के जीवन के बारे में बताया कि बालक केशव जन्मजात देशभक्त थे। केशव जब कक्षा छः के विद्यार्थी नीलसिटी स्कूल में तब उनके विद्यालय में अंग्रेज अधिकारी के आगमन पर विद्यालय में मिठाई बटने वाली थी तो बालक केशव ने अपने मित्रों के साथ योजना बनाई कि जो लोग हमारे देश को परतंत्र किये हैं, उनके उत्सव की मिठाई हमको नही खानी चाही और अंग्रेज अधिकारी का स्वागत भारत माता की जय व वन्दे मातरम के उदघोष की योजना अपने सहपाठियों के साथ बनाई। योजना अनुसार ही अंग्रेज अधिकारी के आगमन की मिठाई को कूड़ेदान में फेंका व अंग्रेज अधिकारी के कक्षा में आगमन पर भारत माता की जय व वन्दे मातरम का उदघोष हुआ। इस प्रकार बालक केशव जन्मजात देशभक्त थे। संघ का शताब्दी वर्ष 2025 में पूरा संघ तो स्वयंसेवकों ने लक्ष्य रखा कि सभी ग्रामीण मण्डलो व नगरीय बस्ती में शाखा होगी। प्रत्येक ग्राम में संघ के सक्रिय व प्रशिक्षित स्वयंसेवक होंगे। भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघ के स्वयंसेवक शाखा रूपी तंत्र व प्रार्थना रूपी मंत्र को सिद्ध कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। भारत माता के उदघोष से कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में नगर संघचालक राजेश, खण्ड संघ चालक कामता, नगर प्रचारक धीरेन्द्र, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अनूप, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक, जिला प्रचार प्रमुख हारितंकर, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर, भोलाशंकर गुप्त, शाखा कार्यवाह सतेन्द्र, सन्तोष, चुनबाद, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अधिवक्ता अमरनाथ सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment