जिला अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुई गोष्ठी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रदूषण पर नियंत्रण पाना होगा। तभी मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। वायु प्रदूषण की वजह से तमाम प्रकार की बीमारियां बढ़ी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी पृथ्वी बचेगी और मनुष्य स्वस्थ जीवन जी सकेगा।
यह विचार गुरुवार को जिला अस्पताल सोनेपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमारा ग्रह-हमारा स्वास्थ्य थीम पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण जिस तेजी से बढ़ा है, उससे मनुष्य का जीवन संकट में आ गया है। इसकी वजह से फेफड़ों की बीमारियां और श्वसन तंत्र प्रभावित हो रहा है। वाहनों की बेतहाशा बढ़ती संख्या से कार्बन उत्सर्जन हो रहा है। इससे ग्लोबल वार्मिंग का संकट
![]() |
गोष्ठी को संबोधित करते सीएमओ। |
खड़ा हो गया है। उन्होंने सलाह दी कि अलग-अलग कारों से जाने से अच्छा है कि लोग शेयरिंग करना शुरू करें। सोलर ऊर्जा को भी प्रयोग में लाना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ खूब कट रहे हैं लेकिन उस अनुपात में पौधे नहीं लग रहे और न ही उनका पेड़ बनने तक सरंक्षण हो पा रहा हैद्य इसी कारण लगातार गर्मी की समयावधि बढ़ती जा रही हैद्य उन्होंने गोष्ठी में मौजूद लोगों को पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने कहा कि सबको स्वयं में परिवर्तन करना होगा। दिनचर्या सुधारनी होगी। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डा शैलेन्द्र कुमार, डा ऊषा अहिरवार, डीसीपीएम विकास कुशवाहा, ज्ञान चंद शुक्ला, विवेक मिश्रा, रीता रैकवार, सुषमा खरे आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment