चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। संत रणछोड़दास महाराज संस्थापित जानकीकुंड स्थित रघुवीर मन्दिर आश्रम बड़ी गुफा में नौ दिवसीय रामनवमी उत्सव की कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान सैंकड़ों गुरु भाई बहन, गुरुकुल विद्यार्थी, चिकित्सक, सदगुरु कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अयोध्या से आए कथा व्यास प्रभंजनानन्द शरण का पूजन
![]() |
कलश यात्रा में मौजूद महिलाएं। |
स्वागत ट्रस्टी डा बीके जैन ने किया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, गाजे बाजे व वेद मंत्रोच्चार शंखनाद करते हुए निकाली गयी। साथ ही मानस की पोथी और मांगलिक कलश के साथ महिलाएं केसरिया वस्त्रों में साथ चल रहीं थी। नौ दिवासीय उत्सव में प्रतिदिन प्रातः मानस का नवान्हपारायण आचार्य सुरेन्द्र तिवारी करेंगें। तदोपरांत गुरु पादुका पूजन, रुद्राभिषेक होगा।
No comments:
Post a Comment