आकर्षण का केन्द्र बनी प्रदर्शनी, 20 अप्रैल तक निःशुल्क कर सकतें है अवलोकन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण झांसी मंडल के तत्वावधान में संरक्षित स्मारक प्रस्तर मंदिर गणेश बाग कर्वी में सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष निर्धारित विषय धरोहर एवं जलवायु रहा।
सोमवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। इस मौके पर जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के उपाचार्य डा गोपाल कुमार मिश्रा, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्राचीन संस्कृति, स्मारकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणेश बाग का इतिहास है। जिसका अध्ययन कर अतीत को जानकरी ले सकते है। प्राचीन संस्कृति के भरोसे
![]() |
फीता काट कर शुभरंभ करते डीएम। |
भारत का भविष्य टिका हुआ है। यह नष्ट न हो। इसे संजोए रखें। पुरातत्व विभाग कार्य कर रहा है और करता रहेगा। आने वाली पीढ़ी इस गौरवशाली इतिहास को जाने। मध्यकालीन इतिहास को पढ़ते हैं तो समझ बढ़ती है। यहां से निकला हुआ संदेश सभी को मीडिया के माध्यम से जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुल्फेकार अली निदेशक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण ने की। इस अवसर पर झांसी मंडल, कर्वी उपमंडल कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके बाद गौरवशाली बुन्देलखण्ड एवं हमारे स्मारक, हमारी धरोहर विषय पर आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रकूट इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनेपुर, बीआर अम्बेडकर पब्लिक स्कूल, जेएम पब्लिक आवासीय विद्यालय आदि स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र विश्व धरोहर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी रही। पुरापाषाण के भीमबेटका शैलाश्रय से लेकर मध्यकालीन ताजमहल के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगी। झासी दुर्ग, कालिंजर दुर्ग पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई। निदेशक पुरातत्व ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्मारकों का भ्रमण करे। इनके संरक्षण को बेहतर सुझावों से अवगत कराये। इस अवसर पर कालजयी कालिंजर ब्राशर का विमोचन हुआ। छायाचित्र प्रदर्शनी 20 अप्रैल तक प्रातः नौ से छह बजे सायं तक सभी के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
No comments:
Post a Comment