चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। ब्लाक मानिकपुर के प्राथमिक विद्यालय बम्भिया के प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह को शासन से भेजे गए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रमाण पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रदान कर सम्मानित किया। बीएसए ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के अंतर्गत प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह को प्रोत्साहन के रूप
प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह। |
में वेतन वृद्धि के बराबर तीन फीसदी वृद्धि की गई है। दो वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है! अब वह 62 के स्थान पर 64 वर्ष की आयु में विभाग से सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा हर साल निगम की बस में चार हजार किमी की यात्रा मुफ्त में कर सकेंगे! राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक की उपलब्धि पर शिक्षा जगत ने प्रसन्नता जताई है!
No comments:
Post a Comment