बांदा, के एस दुबे । भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव में बांदा हमीरपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, बबेरू ब्लाक प्रमुख रामाकांत सिंह, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेद्र गर्ग, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह, भरत
भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर |
सिंह, सदाशिव अनुरागी तथा मंजू देवी आदि भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक भाजपा कार्यकर्ता को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि विगत 22 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। महोबा जनपद के दोबारा जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह सेंगर बाल्यकाल से स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते हुए, विद्यार्थी जीवन से ही विद्यार्थी परिषद के दायित्व के साथ-साथ, भाजपा नगर अध्यक्ष, दो बार जिला महामंत्री भाजपा, भाजपा जिला संयोजक के अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री भी रह चुके हैं।
No comments:
Post a Comment