चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रगति माध्यम समिति के तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले परिनिर्वाण दिवस पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विदुषी मेहा ने दीप प्रज्जवलित कर बालिका शिक्षा अधिकार थीम पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई लड़की या महिला किसी समस्या से ग्रसित हो तो प्राधिकरण से निःशुक्ल कानूनी मदद ले सकती हैं। सिर्फ प्रार्थना पत्र देने पर पीड़िता की पूरी मदद की जाएगी। अनुराधा ने कहा कि लड़का-लड़की एक समान हैं। अनुशासन और आचरण से समाज सुधरेगा। महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर
कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं मुख्य अतिथि। |
ने महिलाओं की सुरक्षा, योजना पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक मीनू सिंह ने बेटियों के साथ हो रहे शोषण से सुरक्षा के कानून बताए। साथ ही मदद करने का भरोसा दिया। रूबी जैनब ने मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। मीरा जाटव ने कहा कि कुछ नया करना चाहिए। जज्बा बरकरार रखते हुए दूसरों की प्रेरणा स्रोत बनें। कार्यक्रम का संचालन चैम्पियन गर्ल आफरीन ने किया। अलसिफा ने माता सावित्री बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। चैम्पियन गर्ल समीदा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य बताया। समिति की संस्था मंत्री शहरोज फातिमा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर बालिका सुरक्षा न्याय बोर्ड से रीना, संध्या, आराधना, अल्फिजा, संतोष आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment