चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद के 761 स्थलों में गुरुवार की रात विधिविधान से पूजा कर होलिका दहन किया गया। विभिन्न स्थलों पर होरियारो ने होलिका को विशेष रुप से सजाया था। उत्साह, उमंग और रंगों का त्यौहार होली जिले में धूमधाम से मना। जनपद के विभिन्न कस्बों, गांव और मोहल्लों में होलिका दहन हुआ। होली जलाने के पूर्व पूजा
जलती होलिका। |
अर्चना और परिक्रमा की गई फिर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन स्थलों पर एकत्रित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे के रंग लगाकर होली खेली और बधाई दी। आज शुक्रवार को जनपद में रंग और अबीर खूब उड़ेगी। होलिका दहन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment