चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुंता बांध इंटेकबेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द परियोजनाएं पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चार माह के अंदर कार्य पूर्ण किया जा सकता है। अगर मैन पावर की कमी हो तो बढ़ाएं। दिन रात
![]() |
निरीक्षण करते डीएम। |
कार्य सुचारू रूप से करते हुए शीघ्र तैयार करें। इसके साथ ही पाइलिंग भी करें। जिससे समय भी बचेगा। अधिक समय होने पर मटेरियल के दाम बढ़ते हैं। 22 सितम्बर तक कार्य पूर्ण होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखा। अधूरा कार्य मिलने पर सख्त निर्देश दिए कि बाउंड्रीवाल बनवाएं। कैश क्रिएटर, एमसीडब्ल्यूआर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण सहित जल जीवन मिशन के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment