परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए थाने में दी तहरीर
एसपी ने घटना की पड़ताल कर शीघ्र खुलासा के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। शौंचक्रिया को गई युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी कर डाग स्क्वायर्ड व सर्विलांस टीम को जांच के लिए लगाया है। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना की जानकारी लेते एसपी।
ये घटना मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम हुई। बताया गया कि देर शाम शौचक्रिया को घर से निकली 18 वर्षीय युवती जब घर वापस नहीं आई तो परिजन चिंतित हो गए। खोजबीन के बावजूद रातभर पता नहीं चल सका। तड़के फिर तलाश शुरू किया तो गांव के समीप स्थित मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर नाले में शव देख होश उड़ गए। घटना की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने एसपी को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पहुंचे एसपी धवल जायसवाल, एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय, सीओ सुबोध गौतम पुलिस बल के साथ मुआयना किया। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि मंदिर के समीप जुआरियो, शराबियों का जमघट लगता है। जिसकी जानकारी पूर्व में थाने में दी थी, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। अंदेशा जताया कि अराजकतत्वों ने ही घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने मांग किया कि क्षेत्र में चौकी बनाई जाए। मामले की जांच कर तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी हो। एसपी ने डाग स्क्वायर्ड व सर्विलांस टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि नाले में आपत्तिजनक दशा में शव मिला है। कपड़े फटे थे। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। कई जगह खून के धब्बे भी पाए गए है। आशंका जताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। इस संबंध में एसपी ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल करा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
घर में नहीं था शौचालय
चित्रकूट। बड़े दादा के पुत्र ने बताया कि मृतका के मां की मृत्यु पूर्व में हो गई थी। घर की पूरी जिम्मेदारी मृतका के कंधे पर थी। एक भाई बाहर रहकर जविकोपार्जन करता है। दूसरा भाई पिता के साथ खेती के कार्य में हाथ बंटाता है। आरोप लगाया कि शौचालय योजना का लाभ नहीं दिया गया। जिसके चलते बाहर शौचक्रिया को जाना पड़ता था।
No comments:
Post a Comment