राष्ट्रकवि पं. सोहनलाल द्विवेदी की मनाई 117 वीं जयंती
फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी जी की 117 वीं जयन्ती पर शनिवार को द्विवेदी चौराहा में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने अब न गहरी नींद में तुम सो सकोगे गीत गाकर मैं जगाने आ रहा हूं का संदेश दिया। सभी ने राष्ट्रकवि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते गणमान्य लोग। |
जयन्ती कार्यक्रम में गणमान्य लोगां ने शिरकत की। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलित किया गया। उसकी प्रसिद्ध रचना का काव्य पाठ किया। वक्ताओं ने उनके जीवन में घटित संस्मरणों व उनके राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत जीवन में प्रकाश डाला। कहा कि उनकी सर्जना के बिन्दु देश प्रेम व चरित्र निर्माण ही रहे, वे पत्रकार भी थे। लखनऊ से अधिकार समाचार पत्र आजादी की लड़ाई में कई वर्षों तक निकाला। बाल सखा बच्चों की पत्रिका भी निकाली। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। इस अवसर पर सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, राजेंद्र शुक्ल, राजेश तिवारी, रमेश चंद्र मिश्रा, अमित शिवहरे, विनयशरन गुप्त, किशोर चंद्र पुरवार, राज किशोर अग्निहोत्री, राजेश चंद्र मिश्र, अविनाश तिवारी, पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, मनोज शुकल, अरूण शुक्ला, अनुमा द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment