परिजनों की तहरीर में आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। करीब 21 दिन पूर्व घर से गायब किशोरी का क्षतविक्षत शव खंडेहर में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लगाकर कार्यवाही की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानमनौव्वल कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी।
ये मामला मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव का है। बताया गया कि बीती सात फरवरी को घर से गायब 15 वर्षीय किशोरी सपना देवी पुत्री राजेन्द्र का शव मंगलवार को प्रधान के खंडहर मकान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर आक्रोशित होकर सड़क पर लकड़ी की बल्लियां रख जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामले को शांत किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पिता राजेन्द्र कुमार मौर्या ने आठ फरवरी को मऊ थाने में तहरीर दिया था कि गांव का विष्णु पुत्र नंदकिशोर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। अगर समय रहते कार्यवाही की जाती तो बेटी जिंदा होती। गुस्साए परिजनों ने कहा कि न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
No comments:
Post a Comment