चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष/सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकारों से रूबरू होकर भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि झूठ बोलने के सौदागरों पर मेहरबानी की जा रही है। मतगणना में सपा के एजेंट बनाने मे पुलिस वेरीफिकेशन मांगा जा रहा है। जबकि भाजपा के एजेंट आसानी से बन गए हैं।
पत्रकारों से रूबरू होते पूर्व अध्यक्ष व सपा जिलाध्यक्ष।
बुधवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के बाद जारी प्रेस नोट में आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला। भाजपा पूरी तरह झूठ बोलने वाली सरकार है। जनता जान चुकी है कि इस चुनाव में सपा प्रत्याशी जीत रहे हैं। इसी हताशा के चलते भाजपा के लोग एक्जिट पोल के माध्यम से जीत की हवा बनाकर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर, सोनभद्र, बरेली, बनारस में ईवीएम से संबंधित घटनाएं हुई हैं जो मतगणना में बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। ईवीएम खुलेआम जा रही है। वैलेट पेपर कूडे़दान में मिलते हैं। जिले के सपा के एजेंट बनाने में पुलिस वेरीफिकेशन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जबकि निर्वाचन गाइड लाइन में वेरीफिकेशन का कोई निर्देश नहीं है। बीते दिनो प्रशासन की गाड़ी बगैर अनुमति के स्ट्रांग रूम के नजदीक तक चली गई। कहा कि प्रेस मीडिया चौथा स्तम्भ है। उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। पूर्व हुए चुनाव में अनुमति थी। उन्होंने आयोग से मांग की है कि निष्पक्ष मतगणना कराकर लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया जाए। इस मौके पर गुलाब खां, नरेन्द्र यादव, अफजल अली आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment