फतेहपुर, शमशाद खान । भईया दूज पर बहनो ने भाईयों को रोचना कर रक्षा करने का वचन मांगा और भाईयों ने भी उसे पूरा करने का वचन दिया। होली के दूसरे दिन भईया दूज मनाया गया। जिस पर पर मिठाईयों की दुकानों पर भीड़ देखी गयी। शनिवार को बहनों ने पूजा-पाठ कर चौक बनाकर भाईयों को टीका किया और भाईयों से रक्षा करने का वचन मांगा।
भईया दूज पर भाई को टीका करती बहन। |
पूरे जनपद में आज भईया दूज का पर्व मनाया गया। भाईयों ने रक्षा करने के वचन के साथ ही बहनों के उपहार भी दिया। बहनों ने भाईयों की मनपसंद मिठाई खरीदी। भाईयों ने भी सारे काम छोडकर पहले बहनों से टीका करवाया। भईया दूज पर जो जेल में बंदी कैदियों को बहन से मिलने के लिए जेल प्रशासन ने भी व्यवस्था कर रखी थी।
No comments:
Post a Comment