भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । शहर के चिल्ला रोड स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में बुधवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जहां फूलों की होली खेली, वहीं नृत्य भी प्रस्तुत किया। इसके साथ ही राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने सभी लोगों का मन मोह लिया। रासलीला और नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।
होली महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा |
भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में गणेश वंदना एवं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ रंगारंग कार्यक्रम होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर मनमोहक गीतों में रासलीला एवं नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गुलाल एवं पुष्प से होली खेली गई। सभी ने कार्यक्रम को बड़े ही हर्षाल्लास से आनंद लिया। मुख्य अतिथि रामलखन कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रकला कुशवाहा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए होली के महत्व को बताया। नामिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा एवं डायरेक्टर संध्या कुशवाहा
राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी |
ने नन्हे-नन्हे कृष्ण राधा की तारीफ करते हुए बच्चों को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर डा. मोनिका मेहरोत्रा ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। होली सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। जिससे अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। इस दिन एक दूसरे को प्रेम स्नेह की गुलाल लगाना चाहिए। अपने अंदर व्याप्त सभी बुराइयों को त्याग कर जीवन
महोत्सव में मौजूद विद्यालय के बच्चे |
में अच्छाई को धारण करना चाहिए। सभी गिले-शिकवे भूलकर होली का त्यौहार मनाना चाहिए और सभी को प्राकृतिक रंगों व फूलों की होली खेलनी चाहिए। कार्यक्रम में एकता निगम, संगीता जैन, रुबीना, रचना, नरेंद्र सिंह एवं पीतांबर सिंह आदि समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एकता निगम ने किया।
No comments:
Post a Comment