चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल के आवास में होली मिलन समारोह दौरान फगवा गीतों से समा बंध गया। मौजूद लोगों ने होली पर्व पर एक-दूसरे के गले मिलकर अबीर-गुलाल लगाकर बधाईयां दी। सांसद ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनायें देकर मुंह मीठा कराया। फाग कार्यक्रम में स्वयं वाद्ययंत्र बजाकर
फाग गाते सांसद, होली मिलन समारोह में विधायक, जिपं अध्यक्ष। |
होरियारों का उत्साहवर्द्धन किया। इसी क्रम में मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष
अशोक जाटव ने होली की शुभ्भकामनाएं दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, सुशील द्विवेदी, शक्तिप्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, सुनील सिंह पटेल, राजेश सिंह, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment