चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रदेश के बलिया जिले में इंटरमीडिएट का इंग्लिश पेपर आउट होने पर 24 जिलो के पेपर रद्द किए जाने पर जनपद के परीक्षार्थी मायूस नजर आए।
![]() |
केन्द्र में खड़ी छात्राएं। |
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का पेपर बुधवार को दूसरी पाली में होना था। सवेरे बलिया में पेपर आउट होने की खबर पर डीआईओएस ने तत्काल केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए कि परीक्षाएं रद्द की जाती है। शासन से अगली तिथि निर्धारित होने पर अंग्रेजी का पेपर कराया जाएगा। परीक्षार्थी जब केन्द्रों मे पहुंचे तो उन्हें पेपर आउट होने की जानकारी हुई। जिससे मायूस होकर घर लौट गए हैं।
No comments:
Post a Comment