रोडवेज बस स्टाप परिसर में फ्रीजर की दरकार
फतेहपुर, शमशाद खान । इस बार चालू माह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। धूप की तेजी बढ़ने से अब लोगों को प्यास लगना स्वाभाविक है। ऐसे में यात्रा कर रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टाप परिसर में फ्रीजर न होने से यात्रियों को ठंडे पानी लिए भटकना पड़ता है। या तो यात्रियों को अपनी जेबे ढीली करनी पड़ती है।
![]() |
बोतल से पानी पीती बच्ची। |
बताते चलें कि कुछ वर्षों पूर्व जब रोडवेज बस स्टाप का पुनर्निमाण कराया गया था तब यहां यात्रियों की सुविधा के लिए फ्रीजर भी लगाया गया था। जिससे गर्मी के दिनों में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध हो जाता था लेकिन रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते यह फ्रीजर खराब हो गया और अब ठंडे पानी का कोई इंतजाम नहीं है। जिससे यात्रियों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सबसे अधिक उन महिला यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती है जिनके साथ छोटे-छोटे बच्चे सफर कर रहे होते हैं। बच्चे गर्मी में बार-बार मां से पानी की दरकार करते हैं। ऐसे में महिलाए खासी परेशान हो जाती हैं। बीस रूपए की ठंडे पानी की बोतल खरीद भी ले तो यह पानी थोड़ी देर बाद फिर गर्म हो जाता है। रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों से मांग किया कि परिसर में एक फ्रीजर लगवाया जाए। जिससे यात्रियों को ठंडे पानी के लिए भटकना न पड़े।
No comments:
Post a Comment