चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला मुख्यालय स्थित शंकर बाजार राजपूत गन हाउस के सामने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान होली गीत और फाग गायन के बीच जमकर फूलों की होली खेली गई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह ने की। उन्होंने हल्दी चंदन और कुमकुम लगाकर सम्मान किया। सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन होने से सामाजिक बंधुओं के बीच मेल मिलाप होता है। इस मौके पर समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया।
![]() |
समारोह में मौजूद समाज के लोग। |
जिला महामंत्री अरविन्द रघुवंशी ने कहा कि होली का पर्व करुणा, दया, उत्साह व उमंग का पर्व होता है। ऐसे आयोजनों से शांति और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। होली संगीत का प्रस्तुतिकरण स्थानीय मंडली के संचालक मूलचंद यादव की टीम ने दी। संचालन आशीष सिंह ने किया। इस मौके पर बसपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, विपुल प्रताप सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह बघेल, धीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, शांतनु सिंह‘ शैलू, कुशल सिंह हाड़ा, सुरेश सिंह बघेल, दीपक सिंह चौहान, श्याम सिंह परिहार, दरियाव सिंह, संतोष सिंह चौहान, तेज प्रताप सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment