मृत जानवर की लाश तैरने पर जताया विरोध
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मंदाकिनी नदी बिरादरी के तत्वावधान में लगातार 6वें दिन पयस्वनी नदी सत्याग्रह जारी रहा। इस मौके पर जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। एजुकेशन सोसायटी के योगेन्द्र द्विवेदी, मंदाकिनी बचाओ समिति, सनातन धर्म राम जानकी मंदिर सुन्दर घाट कर्वी, भारतीय साहित्यिक संस्थान, सर्वोदय सेवा आश्रम, परहित सेवा संस्थान, महिला मण्डल आदि विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सत्याग्रह में प्रतिभाग किया। सत्याग्रहियों ने पयस्वनी नदी के निरीक्षण के दौरान देखा कि राजा साहब घाट में जानवर के मृत लाश तैर रही थी। जिसका सभी लोगों ने पुरजोर विरोध किया। मनोज द्विवेदी ने तत्काल नगर पालिका अधिकारियों को फोन से अवगत कराया। लगभग दो घंटे तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। इस पर जिलाधिकारी को इस संबंध में डा. गोविंद त्रिपाठी ने जानकारी दी है। इस पर डीएम ने आश्वस्त किया कि अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
सत्याग्रह पर बैठे संगठनों के प्रमुख। |
गणेश मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को भी बताया। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, डा. सुरेश त्रिपाठी, रामनारायण उपाध्याय, शिवसागर सिंह, राम किशोर निषाद, सुनील निषाद, हेमला श्रीवास्तव, शशि यादव, मनीष गर्ग, शिवपूजन यादव, सुमन, श्रीनारायण तिवारी, रामलाल द्विवेदी, प्राणेश, विशेष त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अख्तर भाई, कैलाशी देवी, पुष्पा सोनी, गीता देवी, मंजू रैकवार, शर्मिला श्रीवास्तव, लीला देवी, रेनू सिंह, सुमन मिश्रा, हीरामनी, लीला देवी, विघा मिश्रा, मुन्नी पांडेय, अखिलेश यादव, मनीष यादव, नीरज यादव, शिवसागर सिंह ,ज्ञानू मिश्र आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment