एक-दूसरे को जमकर लगाया गुलाल
बांदा, के एस दुबे । होली पर्व के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी होली खेली। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी अनुराग पटैल समेत अन्य आला अधिकारियों ने एक साथ होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व का त्योहार मनाया।
होली के मौके पर गले मिलते आयुक्त दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी अनुराग पटेल |
होली पर्व के मौके जहां जिले के लोगों ने जमकर होली खेली, वहीं जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने भी होली का लुत्फ उठाया। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी अनुराग पटेल के साथ ही अन्य आला
होली पर्व के मौके पर घोड़े की सवारी करते डीएम और आयुक्त |
अधिकारियों ने भी होली का त्योहार मनाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला स्तरीय सभी अधिकारी भी मौजूद रहे। इधर, होली खेलने के बाद आयुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने घोड़े की सवारी की।
No comments:
Post a Comment