लेखपाल संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने लेखपाल संघ के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की समस्याओं का समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेखन की प्रक्रिया जो पहले हाथ से लिखी जाती थी अब कंप्यूटराइज्ड हो गई है। उसको अब धीरे-धीरे एडजेस्ट करने लगे हैं। अंग्रेजों के समय से बंदोबस्त दीवानी न्यायालय में था यह भी परस्पर बदल रहा है। अब इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। पहले जरीब से खेतों की माप होती थी अब मशीन के द्वारा होने लगी है। पैमाइश की प्रक्रिया अब नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग होने लगा है। सेटेलाइट से कार्य होने लगा है।
![]() |
डीएम को अभिनंदन पत्र सौपते तहसील अध्यक्ष। |
जनता की सेवा करना एवं सेवा के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा करना दायित्व है। सरकार का जो उद्देश्य है उसी तरह से बदलाव होगा। सरकार के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में जो कार्य कर रहे हैं बहुत ही सराहनीय है। सम्मेलन में तहसील अध्यक्ष कर्वी पुरुषोत्तम शुक्ला ने जिलाधिकारी को अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाकर भेंट किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, जिला मंत्री अजय दिनकर, तहसील अध्यक्ष राजापुर रामनिवास शुक्ला, तहसील अध्यक्ष मानिकपुर लवलेश सिंह आदि संबंधित अधिकारी, लेखपाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment