कांग्रेस कार्यालय में शहीदों के चित्र पर किया गया माल्यार्पण
बांदा, के एस दुबे । अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस के मौके पर उन्हें नमन किया गया। कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड में कांग्रेस जनों ने इन महान सपूतो को याद किया। चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार लालू दुबे कहा कि इन महान सपूतों के बलिदान को कभी भी देशवासी भूल नही सकते। यह लोग हमेशा देशवासियों के दिलों में जिन्दा रहेंगे। इन महान सपूतों के रक्त की एक एक बूंद देश
![]() |
कांग्रेस कार्यालय में शहीदों को नमन करते कांग्रेसी |
के लोकतंत्र को शसक्त रहेगी। इनका हम पर जो कर्ज है, इसे कभी हम उतार नही सकते। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल मे है, पढ़कर करो या मरो प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश गुप्त पप्पू ने बैठक का संचालन किया। कार्यक्रम में बी. लाल, धीरू पाण्डे, केशव पाल, अनुरूद्र पाण्डे, नाथूराम सेन, बसीम भाई, केपी सेन, अली बक्स, सरफराज, अशोक वर्धन, चंदा देवी, आशीष सोनी, सुखदेव गांधी गांधी आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment