चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बहुजन समाज पार्टी के चित्रकूट से प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह का जन संपर्क जोरों पर है। महिलाओं ने भी कमर कस ली है। प्रत्याशी की पत्नी विभा सिंह की अगुवाई में महिलाओं की टोली गांव-गांव जाकर बसपा की नीतियों को बताकर एक बार फिर से सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रही हैं।
जिले मे 27 फरवरी को मतदान है। ऐसे में प्रचार के लिए चार दिन शेष हैं। सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह के समर्थन में महिलाओं की टोली प्रचार अभियान में जुट गई है। विधानसभा के प्रत्येक गांव-मजरों में पहुंच महिलाएं लोगों से बसपा के लिए वोट मांग रही हैं। बसपा शासनकाल में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, क्षेत्र का विकास आदि की बेहतरी का हवाला देकर जनसहयोग मांगा जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए भी महिलाएं जनता से अपील कर रही हैं। विभा
जन संपर्क करतीं महिलाएं। |
सिंह की अगुवाई में महिलाओं ने कई गांवों में दौरा किया। कहा कि निर्वाचन आयोग भी शतप्रतिशत मतदान के लिए सभी से अपील कर रहा है। ऐसे में मतदाताओं को चाहिए कि वे मतदान के दिन अपने बूथों में पहुंच कर मतदान करें कि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। बुधवार को विभा सिंह, प्रियंका सिंह, आशा सिंह, पुष्पा, आरती सिंह, सुधा, रीना सिंह, साधना देवी, निशा देवी, कला सिंह आदि महिलाओं ने बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह के लिए पहाड़ी सहित लोहदा, बाबूपुर, चकला आदि गांव-मजरों में भ्रमण कर क्षेत्र की जनता से समर्थन मांगा। उधर बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने भी समर्थकों के साथ चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के गांव अतरौली, गढढूपुर, दरियांवपुर, हरदौली, देहुरूछ, बन्ना, गडवार, भुजौली, बसिला व अठगवां इलाके में व्यापक जनसंपर्क किया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र कुमार एड, विधानसभा अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह, दीपक सिंह चौहान, बालेंद्र सिंह, राजू सिंह, पप्पू सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment