चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला कर अधिवक्ता संघ की बैठक मुख्यालय के एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी गठित कर सर्वसम्मति से पीयूष गोयल एड को अध्यक्ष व महामंत्री, कोषाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष। |
जिला कर अधिवक्ता संघ की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव अधिकारी दुर्गा प्रसाद एड, सह चुनाव अधिकारी शुभम गुप्ता एड की देखरेख में चुनाव हुए। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक ही नाम आए। ऐसे में अध्यक्ष पद से पीयूष गोयल एड, महामंत्री पद पर शिवनाथ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद में अभिनव केसरवानी निर्विरोध चुने गए हैं। इस मौके पर नए पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। संघ के बीएम गुप्ता ने शपथ ग्रहण कराया है। कहा कि नई कार्याकरणी संघ की समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, आर्यन विश्वकर्मा, स्रजन गुप्ता, राजेन्द्र केसरवानी, प्रमोद गुप्ता, संजय अग्रवाल, हर्षवर्द्धन गुप्ता, अनिल शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, दीपचन्द्र गुप्ता, मुकेश चतुर्वेदी, अजय द्विवेदी, केशव प्रसाद, सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment