पांच किलो से अधिक गांजा बरामद
बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि दोनो युवक गांजा की तस्करी करने का काम करते थे। पुलिस ने दोनो पकड़े गए गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस हिरासत में पकड़े गए अभियुक्तगण |
बबेरू कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। बबेरू कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को पांच किलो 250 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी पुत्र बिंदा प्रसाद, हरीशंकर मौर्य पुत्र भूरा प्रसाद निवासीगण गांधीनगर बबेरू बताया। क्षेत्राधिकारी सियाराम ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजे की बिक्री करते है, जो यह पिछले काफी समय से कारोबार करते चले आ रहे हैं। मुखबिर की सटीक सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ रपट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment