चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले की विधानसभाओं में पार्टियों ने पत्ते खोल दिए गए हैं। सपा ने दोनो सीटो पर पटेल बिरादरी पर दांव खेला है। भाजपा ने भी सदर सीट से राज्य मंत्री को टिकट देकर भरोसा जताया है। मानिकपुर सीट के लिए अभी भाजपा गठबंधन पार्टी अपना दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। शेष दल प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। सपा व भाजपा के लिए महज 20 दिन ही प्रचार के लिए बचे हैं।
गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता के पूर्व बसपा ने दोनो विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। सदर सीट से पुष्पेन्द्र सिंह तो मानिकपुर सीट से बलबीर पाल को टिकट दिया है। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने सदर से निर्मला भारती, मानिकपुर से रंजना पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी ने सदर सीट से
भाजपा प्रत्याशी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय |
संतोषीलाल शुक्ला, मानिकपुर विस क्षेत्र से अविनाशचन्द्र त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया है। कम्युनिस्ट पार्टी से भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। बुधवार को काफी इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी ने दोनो विधानसभा से कुर्मी बिरादरी के प्रत्याशी पर दांव खेला है। सदर सीट से अनिल प्रधान पटेल व मानिकपुर सीट से मृतक दस्यु ददुवा के पुत्र पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाकर विश्वास जताया है। मंगलवार की देर रात भाजपा ने सदर सीट
सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान, वीर सिंह पटेल। |
से राज्य मंत्री सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट देकर कयासो पर विराम लगा दिया है। हालाकि मानिकपुर विस सीट में भाजपा व अपना दल के गठबंधन के चलते अभी तक प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया है। ऐसे में लोगों में अभी उत्सुकता बनी है। पांचवे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू है। 27 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में देर से घोषित हुए प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं को रिझाने का समय महज 20 दिन ही बचा है जो बेहद संजीदा है। चुनाव मैदान में उतरे नए चेहरो के लिए इतने कम समय में माहौल बनाना काफी कठिन कार्य साबित होने वाला है।
No comments:
Post a Comment