दिव्यांग को व्हील चेयर पर लेकर पहुंची डीएम
फतेहपुर, शमशाद खान । दिव्यांग मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार अभियान चलाया गया था। दिव्यांगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी एक दिव्यांग व्हील चेयर पर जब पोलिंग बूथ टेंडर हार्ट्स सेकेण्ड्री स्कूल पहुंचा तो जिलाधिकारी फौरन उसके पास पहुंची और उसकी व्हील चेयर स्वयं धक्का देते हुए कक्ष तक ले गईं और दिव्यांग ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर शहर सहित ग्रामीणांचलों में बने पोलिंग बूथों पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों ने भी दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायता की। उन्हें पोलिंग बूथ में कक्ष तक पहुंचाने का काम किया।
दिव्यांग को व्हील चेयर पर लेकर बूथ जातीं डीएम।
मुसईपुर बूथ में हुई सबसे अधिक वोटिंग
फतेहपुर। सदर विधानसभा के बूथ संख्या 298 ग्राम मुसईपुर मजरे रामपुर थरियांव में शाम तीन बजे तक 83 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सराहनीय कार्य पर जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बीएलओ लालती देवी के साथ ही गांव की जागरूक जनता को बधाई दी। उन्होने कहा कि यह प्रयास जनपद के अन्य ग्रामवासियां को मतदान करने हेतु प्रेरित करेगा। शाम छह बजे तक यहां मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment