नशामुक्ति के लिए लोगों को दिलाई गई शपथ
बबेरू, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के ईश्वरीय विश्वविद्यालय से शिवरात्रि के पूर्व कलशयात्रा निकालकर समाज को अध्यात्म का संदेश दिया। विद्यालय का संचालन कर रही बृम्हाकुमारी बहन आशा के नेतृत्व में विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह (पीसीएस) ने सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव ने उपस्थित
उप जिलाधिकारी को सम्मानित करतीं हुई बहनें |
मुख्य अतिथि को उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं बहनों और भाइयों का आभार जताया। सभी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। संस्था को हमेशा सहयोग के लिए कहा व नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई। इस मौके पर बुद्धराज सिंह परमार, ईं ओमप्रकाश मशुरहा, संजय पटेल, दीनदयाल सोनी, राजेन्द्र गुप्ता, विवेक भाई, संदीप पटेल प्रधान, धर्मराज विश्वकर्मा, सीमा पटेल प्रधानाचार्या,राजकुमारी,शान्ती माता,शंकरा माता,निशा, गायत्री, अर्चना,अनुसुइया, रामऔतार भाई आदि सैकड़ों महिलाएं भाई बहन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment