चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सदर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मंगलवार को कसहाई, सपहा, लौढिया खुर्द, ध्बुजुर्ग, कंठीपुर, रगौली, बालापुर, बूढा, नांदी, सिकरिया, कपना, इटौरा, खरसेडा, बक्टा बुजुर्ग, सालिकपुर गांवो मे जन सम्पर्क कर लोगो से पक्ष में वोट डालने की अपील की है। इसी क्रम में मऊ मानिकपुर से अपना दल के प्रत्याशी अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने मोहनी, चकवा, खरसेडा, खडेहा, अर्जुनपुर, अहिरन पुरवा, लक्ष्मीपुर, नेउरा, देउरा, लौरी, शम्भूपुर, लोधौरा, बरेठी, रामधगर, बसिहा गावो मे भ्रमण कर जन समर्थन मांगा की है। इस दौरान प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भोले सिंह, शिवशंकर सिंह, बद्री विशाल त्रिपाठी, प्रभारी संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, अर्पित जयसवाल, बलराम त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
आर्शीवाद लेते भाजपा व अद प्रत्याशी।
मंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया जन संपर्क
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार मे औद्योगिक विकास मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने चित्रकूट विधानसभा के सीतापुर, कसहाई व मानिकपुर विधानसभा के कुकरहाई, करौंदी, भखरवार, पटोरी गावो मे जन सम्पर्क कर सदर सीट से प्रत्याशी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय व मानिकपुर सीट से अपना दल गठबंधन प्रत्याशी अविनाश चन्द्र द्विवेदी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
कल आएंगें प्रदेश अध्यक्ष
चित्रकूट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 24 फरवरी को सदर विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय के समर्थन मे पुरानी कोतवाली परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
No comments:
Post a Comment